Tuesday, October 20th, 2026

 ममता के पांच मौजूदा विधायकों ने छोड़ी TMC, थामा भाजपा का दामन 

कोलकाता
पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पाला बदलने का खेल जारी है। टीएमसी में से एक के बाद एक विधायक पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। सिंगूर के विधायक रवींद्रनाथ भट्टाचार्य, हबीबपुर की टीएमसी की उम्मीदवार सरला मुर्मु, विधायक सोनाली गुहा, विधायक जुटू लाहिड़ी, विधायक शीतल सरदार, विधायक दिपेंदु विश्वास समेत कई लोगों ने बीजेपी का दामन थाम लिया। 

बीजेपी के उपाध्यक्ष मुकुल रॉय, बीजेपी के बंगाल ईकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष और शुभेंदु अधिकारी की उपस्थिति में सिंगूर के विधायक रवींद्रनाथ भट्टाचार्य, बशीरहाट के विधायक दिपेंदु विश्वास , विधायक सोनाली गुहा, विधायक जुटू लाहिड़ी, विधायक शीतल सरदार, अभिनेत्री तनुश्री चक्रवर्ती, हबीबपुर विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस पार्टी की पूर्व उम्मीदवार सरला मुर्मु और मालदा जिला परिषद के कई सदस्य आज बीजेपी में शामिल हो गए। यहां एक बात बताना जरूरी है कि, ये सभी टीएमसी के वे विधायक और नेता हैं, जिन्हें पार्टी ने इस विधानसभा चुनावों में टिकट काट दिए गए हैं। या फिर उन्हे टिकट नहीं दिया गया है। जिसके बाद वे पार्टी से विद्रोह कर बीजेपी में शामिल हुए हैं। 

हाल में टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने टीएमसी के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी, लेकिन इनमें कई टीएमसी विधायकों को उम्मीदवार नहीं बनाया गया था। इससे टीएमसी के नेताओं में काफी असंतोष था। उधर सरला मुर्मू को पार्टी ने हबीबपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था, लेकिन उसके बाद पार्टी की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि, मालदा जिले की हबीबपुर विधानसभा सीट की उम्मीदवार सरला मुर्मू को उनके खराब स्वास्थ्य के कारण बदला गया है। प्रदीप बसकी इस विधानसभा क्षेत्र से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। टीएमसी से मिले धोखे के बाद सरला मुर्मू ने आज बीजेपी दामन थाम लिया। 

 

#विधायकों ने छोड़ी TMC

Source : Agency

पाठको की राय